फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोतर युवती के साथ एचआर मैनेजर ने की अश्लील हरकत

Sat, 11 Jul 2015 08:51 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत विहार इलाके में पूर्वोत्तर  की युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर प्राइवेट कंपनी के एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सरिता विहार में रहने वाले साहिल गोयल (25) के रूप में हुई। वह एमबीए डिग्री होल्डर है और गुड़गांव के सेक्टर-44 में स्थित जोमातो कंपनी में कार्यरत है।

पुलिस ने साहिल को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया है। पीड़ित युवती 22 वर्षीय कीमी (बदला हुआ नाम) दीमापुर, नगालैंड की रहने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी से बाहर आकर की घिनौनी हरकत

वह महिपालपुर में किराए पर रहती है और प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। वह शुक्रवार रात मुनिरका इलाके में  किसी रिश्तेदार से मिलने आई थी।

शनिवार तड़के करीब 4.25 बजे वह अपने घर लौट रही थी।  बाहरी रिंग रोड पर अनुपम स्वीट्स के सामने आरोपी साहिल गाड़ी से बाहर आकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा।

युवती ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।  पूर्वोत्तर का मामला होने के कारण आला पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ वसंत विहार थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें