फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसवाइफ बताएंगी ‘हाऊ टू मैनेज पर्सनल फाइनेंस’

Fri, 31 Jan 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में पैसे को अपने पास न रख कर उसके सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी के लिए सेक्टर-62 का राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) आगामी 7 फरवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


‘हाऊ टू मैनेज पर्सनल फाइनेंस’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। दरअसल, संस्थान लोगों में वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयासरत है।

इसी कड़ी में बचत, निवेश, टैक्स प्लानिंग और बीमा की व्यापक जानकारी दी जाएगी ताकि लोग सही जगह और सही योजना में अपना पैसा निवेश कर सकें। इस बारे में निसबड की चीफ कंसलटेंट व सेक्शन हेड (रिसर्च) सरिता चौहान ने बताया, लोगों को नहीं पता कि आयकर में छूट पाने के लिए कहां निवेश करें ताकि उनको लाभ मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए भी योजनाएं बाजार में हैं लेकिन इसकी जानकारी सभी को नहीं है। इतना ही नहीं बच्चों और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कौन सी बीमा योजना लाभदायक है, इस पर लोगों में संशय बना रहता है।

सरल भाषा में कोर्स तैयार
इस कार्यक्रम की खासियत यह कि यह प्रोफेशनल, उद्यमी, व्यापारी, काम करने वाली महिलाओं और गृहणियों के अलावा छात्रों के लिए बराबर का लाभ मिलेगा। इसकी एक और खास बात यह है कि भाषा के तौर इसे इतना सरल तरीके से पेश किया जाएगा कि यह गृहणियों व छात्रों को भी आसानी से समझ में आ सके।

आईआईटी, आईआईएम से पासआउट होंगे फैकल्टी
कार्यशाला में भाग लेने वाले फैकल्टी आईआईटी व आईआईएम से पासआउट एक्सपर्ट होंगे। यह सभी वित्तीय प्रबंधन, योजनागत प्रबंधन व कंसल्टेंसी से संबद्ध होंगे।

गृहणियों व छात्रों को फीस में 25 फीसदी की छूट
एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले सदस्यों को 2000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं गृहणियों व छात्रों को फीस में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। लिहाजा उनको 1500 रुपये चुकाने पर कार्यशाला में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रोग्राम किट, पठन पाठन सामग्री सहित अन्य के लिए अलग से शुल्क नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें