फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास परिषद नए साल में देगी 2016 फ्लैटों का पजेशन

Thu, 17 Dec 2015 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव के आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। योजना के 2016 आवंटियों को नए साल पर पजेशन की तैयारी परिषद ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। फाइनल टच देते ही पजेशन देनी शुरू कर दी जाएगी। खास बात ये है कि ब्रह्मपुत्र एंक्लेव के आवंटियों को गंगाजल सप्लाई दी जाएगी। योजना के लिए अभी पांच क्यूसेक गंगाजल की मंजूरी दी जा चुकी है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए गंगाजल मिल सकेगा।

आविप ने साल 2013 में सिद्धार्थ विहार में एलआईजी फ्लैट की ब्रह्मपुत्र एंक्लेव योजना लांच की थी। योजना में 2016 फ्लैटों के लिए करीब 20 हजार आवेदन आए थे।
विज्ञापन


परिषद ने योजना का पजेशन दिसंबर 2015 से पहले करना था। मगर योजना में कुछ देरी होती दिख रही है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि योजना की देरी के विषय में स्थानीय अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है। जनवरी माह में योजना में पजेशन देने की कोशिश की जाएगी। किसानों के साथ हुए विवाद के चलते योजना में कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें