फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा: मलबे में दो शव मिले, लेंटर डालने के बाद हुआ था हादसा, रेस्क्यू जारी

Mon, 26 Oct 2026 08:34 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हर्ष विहार में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में दो शव बरामद हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सह सका।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में दो शव बरामद किए गए हैं। उत्तर पूर्व जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में कल रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया था। लोगों ने लिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कईं गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Trending Videos

200 गज का है मकान
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला।

कल ही डाला गया था लेंटर
उसने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम करीब 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया।

विज्ञापन

लेंटर का वजन न सह सका पुराना मकान
स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें