फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना मकान खरीदने के लिए बन गया चोर, पकड़ा गया

Wed, 30 Jan 2019 06:03 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
thief
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर 45 लाख रुपये का माल उड़ा लिया था। चोरी के माल से आरोपियों ने जहांगीरपुरी में मकान भी खरीद लिया। पुलिस ने गैंग के सरगना हरियाणा के झज्जर निवासी संदीप उर्फ मोनू जाट को गिरफ्तार कर 28 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


संदीप ने एक अन्य आरोपी अख्तर के साथ मकान खरीदा था। इस मामले में पुलिस एक आरोपी इरशाद उर्फ शांगू उर्फ टिंकू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य आरोपियों अख्तर और राजिब की तलाश है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 20 जुलाई 2018 को चोरों ने रूपनगर इलाके के शक्ति नगर में उषा जैन (54) के यहां से करीब 45 लाख रुपये का माल दिनदहाड़े उड़ा लिया था।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी से पता चला कि वारदात में संदीप, अख्तर, राजिब और इरशाद का हाथ है। पुलिस ने इरशाद को 6 अगस्त 2018 को गिरफ्तार कर 62 हजार रुपये नकद और चोरी की गई एक चेकबुक बरामद की।
विज्ञापन


बाकी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किए थे। छानबीन के बाद पुलिस ने 18 जनवरी को सरगना मोनू जाट को झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि चोरी के माल से उसने अख्तर के साथ मिलकर जहांगीरपुरी में मकान खरीदा था। पुलिस ने मोनू की निशानदेही पर मकान के कागजात, दो लाख कैश और साढ़े तीन लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवर और एक लैपटॉप बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें