दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है। आम आदमी पार्टी के विधायकों सदन में जोरदार हंगामा कर रहे थे। इससे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद भी आप विधायकों ने हंगामा जारी रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
आप विधायकों ने नारेबाजी तेज की और उनके शांत न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इससे पहले आप विधायकों ने विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।