फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी जबरदस्ती: शाही पनीर नहीं मिला तो होटल संचालक को पीटा, भोजनालय में भी तोड़फोड़ की, ऐसे शुरू हुआ विवाद

Thu, 10 Apr 2025 10:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस ने एक आरोपी होशियारपुर निवासी रवि यादव को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी बुलेट से भाग निकला। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी पूर्व में होटल पर आते थे।
विज्ञापन
शाही पनीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के होशियारपुर गांव के एक होटल में आधी रात को शाही पनीर नहीं मिला तब बाइक सवार युवकों ने कर्मचारियों के साथ होटल संचालक से मारपीट कर दी। युवकों ने होटल में तोड़फोड़ भी कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने एक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

होशियारपुर के गली नंबर पांच में मोहन साह बालाजी शुद्ध भोजनालय चलाते हैं। आठ अप्रैल की रात करीब एक बजे होटल बंद होने के बाद मोहन अपने दो साथियों के साथ खाना खा रहे थे। तभी बुलेट सवार दो युवक आए और शाही पनीर की मांग की। इस पर मोहन साह ने कहा कि होटल बंद हो चुका है। अब शाही पनीर नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन

इस पर बाइक सवार दोनों युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए मोहन साह के साथ मारपीट कर दी। संचालक के साथियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने धमका दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी होशियारपुर निवासी रवि यादव को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी बुलेट से भाग निकला। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी पूर्व में होटल पर आते थे और बिना रुपये दिए खाना खाकर जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें