फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप, स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

Mon, 03 Jun 2019 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीषण गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जहां लोगों का जीना दूभर हो चुका है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप होने के कारण सोमवार देर शाम एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में लू का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने सबसे पहले लू को लेकर अलर्ट जारी करते हुए ये एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय के अनुसार लू का प्रकोप अत्यधिक है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपना बचाव करें। जहां तक संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें। बाहर कहीं छायादार जगह पर ही विश्राम करें। हल्के और आरामदायक सूती कपड़े ही पहनें। लस्सी, नींबूपानी, जूस, ओआरएस इत्यादि का सेवन ज्यादा करें। घर को ठंडा रखने के लिए उपाय करें। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाओं और रोगी को लेकर जरा सतर्कता ज्यादा रखें। जरा सा संदेह होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श लें। दोपहर 12 से शाम 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से परहेज रखें। शराब, चाय, कॉफी इत्यादि का सेवन तत्काल बंद कर दें। बच्चों या पालतू जानवरों को कार में छोड़कर न जाएं। गहरे रंग के कपड़े न पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें