फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सिटी में 8वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट

Sun, 03 May 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट सिटी में लिफ्ट के गिरने का सिलसिला जारी है अहिंसा खंड-2 स्थित निहो स्कॉटिस गार्डन सोसायटी में शनिवार को आठवें फ्लोर से लिफ्ट गिरने के कारण निवेदिता चतुर्वेदी (41) गंभीर रूप घायल हो गई।
विज्ञापन


शाम करीब सवा चार बजे निवेदिता आठवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट में जा रही थीं, तभी लिफ्ट का तार अचानक टूट गया। निवेदिता को शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उन्हें फोर्टिस रेफर कर दिया गया। निवेदिता के दोनों पैर में फैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट है। बिल्डर के खिलाफ नोएडा-58 थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


निहो स्कॉटिस गार्डन के जे-803 मे बिजनसमैन अपूर्व पत्नी निवेदिता, बेटे नैतिक व बेटी नाव्या के साथ रहते हैं। निवेदिता नोएडा के एक कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं। पति-पत्नी आर्मी से रिटायर्ड हैं।

सवा चार बजे निवेदिता ब्लाक जे की लिफ्ट से आठवें फ्लोर पर जा रहीं थीं । तभी तार टूटने से लिफ्ट तीसरे मंजिल पर जा गिरी। मोबाइल ऑफ होने के कारण निवेदिता 10 मिनट तक लिफ्ट का दरवाजा पीटती रहीं।

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बाद में चाभी से लिफ्ट खोली गई। गेट फंसने के कारण गार्ड रामकिशोर मिश्र ने चार-पांच लोगों की मदद से दरवाजा खींचकर निवेदिता को निकाला।

आनन-फानन उन्हें पहले शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पैर में फ्रेक्चर होने पर ऑपरेशन के लिए कहा।

इस पर पति अपूर्व पत्नी को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गए। रेजिडेंटे्स ने मामले की शिकायत नोएडा-58 थाने में दी है।  इस संबंध में बिल्डर से बात नहीं हो सकी है।

तीन माह पहले भी हुआ था हादसा
रेजीडेंट्स ने बताया कि लिफ्ट में कई बार लोग फंस चुके हैं। इससे पहले भी एक बुजुर्ग महिला करीब  20 मिनट लिफ्ट में फंस रह गई थीं। इसके अवाला दो बच्चे भी लिफ्ट में बंद हो गए थे।

लिफ्ट के लिए भी हो कानून
रेजिडेंट्स का कहना है कि लिफ्ट के लिए भी कानून बनना चाहिए। वरना ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना मुश्किल है। लिफ्ट में कई झटके लगने के साथ ही कभी भी रुक जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें