फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जल्द शुरू होगी हॉट एयर बैलून राइड: डीडीए ने किया सफल ट्रायल, एडवेंचर गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 25 Nov 2025 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हॉट एयर बैलून राइड टेदर्ड फ्लाइट्स के रूप में संचालित होंगी, जिसके तहत प्रतिदिन चार घंटे उड़ानों की अनुमति रहेगी। मौसम और मांग के अनुसार डीडीए इस अवधि को बढ़ा भी सकता है।
विज्ञापन
ट्रायल के समय उपराज्यपाल वीके सक्सेना रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इको-टूरिज्म और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मंगलवार को बांसेरा में हॉट एयर बैलून राइड का पहला सफल ट्रायल पूरा किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूद रहे। डीडीए ने कहा कि उपराज्यपाल के निरीक्षण में संचालित यह परियोजना राजधानी में पर्यटन, मनोरंजन और यमुना तटों के कायाकल्प के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन

डीडीए ने कहा कि हॉट एयर बैलून राइड को बांसेरा, असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू किया जाएगा। मंगलवार को ट्रायल के बाद तय किया गया कि जल्द ही ये राइड आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसके शुरू होने के बाद लोग दिल्ली के प्राकृतिक परिदृश्य, यमुना के तटों और शहर के विस्तार को हवा से देखने का अनोखा अनुभव कर सकेंगे।

हॉट एयर बैलून राइड टेदर्ड फ्लाइट्स के रूप में संचालित होंगी, जिसके तहत प्रतिदिन चार घंटे उड़ानों की अनुमति रहेगी। मौसम और मांग के अनुसार डीडीए इस अवधि को बढ़ा भी सकता है। बैलूनिंग का आदर्श सीजन उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी तक माना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि पब्लिक राइड इसी अवधि में शुरू होंगी। 
विज्ञापन

यमुना किनारे कई परियोजनाएं विकसित
डीडीए अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के बाढ़ मैदानों के कायाकल्प और नई मनोरंजन सुविधाओं के विकास में डीडीए को लगातार मार्गदर्शन दिया है। उनके नेतृत्व में यमुना के किनारों पर कई परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं जिनमें असिता और बांसेरा जैसी सफल पहल शामिल हैं। असिता कभी कब्जों से घिरा क्षेत्र था अब हरियाली से भरे सुंदर इको-ज़ोन में बदल चुका है। इसी तरह सराय काले खां स्थित बांसेरा बैम्बू पार्क, जो कभी सीएंडडी वेस्ट डंपिंग साइट था अब 30,000 से अधिक बांसों, तीन जलाशयों और एक म्यूजिकल फाउंटेन के साथ एक आकर्षक थीम पार्क बन चुका है। सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी दिल्ली के प्रमुख खेल केंद्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें