फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मालब के डेढ़वाल मोहल्ले में पांच साल पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मालब गांव के देड़वाल मोहल्ले में पिछले करीब पांच वर्षों से बनी पेयजल संकट की समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने नए पानी के चैंबर बनाने के लिए संभावित स्थान का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। गांव के पूर्व सरपंच साबिर हुसैन ने बताया कि उन्होंने व सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल देड़वाल ने मोहल्ले में लंबे समय से बनी पेयजल किल्लत का मुद्दा नूंह कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया था। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन


देड़वाल मोहल्ले में करीब 400 घरों की आबादी निवास करती है। नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण अधिकांश परिवार खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। कई घरों में लोगों ने पानी संग्रह करने के लिए बड़े टैंक बनवा रखे हैं, ताकि जरूरत के समय पानी की कमी से जूझना न पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा कर पानी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए चैंबर बनने के बाद वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। विभाग ने भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें