फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किससे डर रहे BJP और कांग्रेस के नेता?

Fri, 27 Dec 2013 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल के बाद दिल्ली की जनता नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेगी। रामलीला मैदान इसका गवाह बनेगा।
विज्ञापन


दिल्ली का रामलीला मैदान नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हो रहा है। शनिवार को नई सरकार के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सदस्य शपथ लेने पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में केवल आम आदमी ही शिरकत करेगा या उनके चुने गए सभी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, इस पर भाजपा और कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक ऊहापोह में हैं। न्योता न मिलने और आम लोगों के बीच जाने पर हूटिंग का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन


लेकिन समारोह में क्या सिर्फ दिल्ली की जनता, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और उनके विधायक ही शामिल होंगे या फिर भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी रहेंगे इसमें असमंजस बरकरार है।

दरअसल जनता के मिजाज को देखकर अब अन्य पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत करने से बच रहे हैं। इसी के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी जाने और नहीं जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में इस बात की चर्चा है कि ऐसा न हो कि वे कार्यक्रम में पहुंचे और आम आदमी पार्टी का टोपी लगाए कार्यकर्ता उनकी हूटिंग कर दे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, यह तो तय है।
विज्ञापन


बाकी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कितनी मौजूदगी रहेगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 32, कांग्रेस के 8 विधायक हैं। जबकि एक विधायक जेडीयू और एक निर्दलीय विधायक इस बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें