फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संसद मार्च में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने में जुटे दिल्ली पुलिस व आरएएफ के जवानों को शनिवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना परिसर में आयोजित सैल्यूट टू अवर प्रोटेक्टर्स कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहार, बारिश, गर्मी व तनावपूर्ण परिस्थितियों की परवाह किए बिना ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। भीड़ व तनावपूर्ण स्थिति के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के काम की सराहना की।
आयोजकों के अनुसार, संसद मार्च के दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें कई जवानों को चोटें आईं और उन्हें उपचार कराना पड़ा। कार्यक्रम में ऐसे पुलिसकर्मियों के साहस को याद करते हुए उनके योगदान को सम्मान दिया गया। उपस्थित लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के प्रति सम्मान व आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें