दक्षिण दिल्ली के मूलचंद फ्लाईओवर के पास से 7 करोड़ रुपये की लूट हुई है। जिस व्यवसायी से इतनी बड़ी रकम लूटी गई है, उसने पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उस व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह 7 करोड़ रुपये लेकर बैंक में जमा कराने निकला था लेकिन जैसे ही वह मूलचंद फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसके होंडा सिटी कार के आगे एक मारुति वैगन आर गाड़ी आकर खड़ी हो गई।
जिसके बाद कुछ युवक बाहर आए और पिस्तौल निकालकर गाड़ी से निकने को कहा और मेरी कार लेकर भाग गए। लूटेरों ने अपनी वैगन आर घटनास्थल पर ही छोड़ दी है।
पुलिस ने इसकी खोजबीन में लग गई है। पुलिस व्यवसायी से भी पूछताछ कर रही है। घटना के कुछ घंटे बाद लूटी गई होंडा सिटी वारदात स्थल से दो किमी आगे मिल गई है।