फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मालिक को भेजा थाने और दिया अनोखी चोरी को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती नगर में एक चोर के शातिराना अंदाज में चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ने घर के मालिक को बहाने से थाने भेज दिया और नगदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गया। मोती नगर थाना पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बसईदारापुर निवासी संतोष रेहड़ी लगाता है। उसकी पत्नी पंखा बनाने की फैक्टरी में काम करती है। बुधवार दोपहर तीन बजे एक अनजान युवक संतोष के घर पहुंचा। युवक ने खुद को उसकी पत्नी की फैक्ट्री के मालिक का बेटा बताया।

उसने संतोष से कहा कि  उसकी पत्नी पर चोरी का मामला दर्ज हुआ है और पुलिस उसे मोती नगर थाने ले गई है। यह सुनते ही संतोष घबरा गया। लेकिन युवक ने उसे दिलासा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

थाने से जब घर पहुंचा तो खुला मामला

उसने कहा कि दोनों थाने चलकर उसे छुड़ाने का प्रयास करते हैं। यह बात सुनकर संतोष घर में अपनी बेटी छोड़कर उसके साथ थाने के लिए रवाना हो गया। युवक उसे लेकर रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और कुछ देर बाद थाने पहुंचने की बात कहकर संतोष को वहां छोड़कर चला गया।

संतोष थाने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी को किसी भी मामले में हिरासत में नहीं लिया गया है। संतोष थाने से घर पहुंचा तो पाया कि उसका घर खुला था। बाद में पता चला कि उसके घर से 21 हजार नगदी और लाखों के जेवरात चोरी हो गए थे।

ट्यूशन से बेटी के आने पर उसने पूछताछ की। बेटी से बताया कि जिस युवक के साथ वह थाने गया था। वह युवक घर आया था और बताया कि उसके पिता ने कुछ कागजात लेकर आने के लिए कहा है। संतोष की बेटी युवक को घर की चाबी देकर ट्यूशन पढ़ने के लिए चली गई। संतोष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें