दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कई बड़े एलान किए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए तमाम सवाल उठाए। यहां पढ़िए अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान क्या बड़े एलान किए-
- जनता से संपर्क करने के लिए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते दिल्ली में वह खुद छोटी-छोटी मोहल्ला सभाएं करेंगे। जिनमें कार्यकर्ताओं के साथ वे खुद भी जनता से संवाद करेंगे
- उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसके साथ ही जनता से 60 महीने की सरकार बनाने के इरादे से भाजपा को चुनने की अपील की।
- मिस्ड कॉल से सीएए का समर्थन करने के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर किसी चैनल का नंबर नहीं है। उसे भाजपा द्वारा जारी किया गया है, ताकि लोग मिस्ड कॉल कर के नागरिकता कानून के प्रति अपना समर्थन दर्ज करा पाएं।
- प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का वादा पूरा किया। कॉलोनियों के पंजीकरण शुरूआत कर दी गई है।
- भाजपा ने 116 किलोमीटर मेट्रो विस्तार किया, साथ ही 70 किमी नई मेट्रो लाइनें बिछाई गईं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में 11 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए।
- केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल हाई-वे का निर्माण कराया।
- दिल्ली में रोजाना आने-जाने वाली 60 हजार गाड़ियों को दिल्ली के बाहर से गुजरने की व्यवस्था मोदी सरकार ने की।