फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, देंगे दिल्ली फतह का मंत्र

Sun, 05 Jan 2020 12:19 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : TWITTER
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन में शाह करीब पंद्रह हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 


पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार बूथ सम्मेलन में शाह कार्यकर्ताओं व सभी 13,750 बूथ अध्यक्षों, बूथ संयोजकों, बूथ प्रबंधन विभाग, शहरी केंद्र प्रमुख, मोर्चा व प्रदेश पदाधिकारियों को आगामी चुनाव की रणनीति से अवगत कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें