फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड कंपनी कमांडर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड में भर्ती कराने की एवज में रिश्वत लेने वाले कंपनी कमांडर को स्टेट विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा है। कमांडर के पास से रिश्वत के रूप में दिए गए तीन हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विजिलेंस को दी शिकायत में नूंह के गांव आकेड़ा निवासी रिसाल सिंह ने बताया कि वह होमगार्ड में तैनात है। उसके भतीजे राजेंद्र को चुनाव ड्यूटी के समय होमगार्ड तैनात किया गया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उसे हटा दिया गया।

अपने भतीजे को नौकरी पर रखने के लिए उसने होमगार्ड के कंपनी कमांडर रतनवीर सिंह से संपर्क किया तो उसने जगह खाली होने पर नियुक्ति किए जाने की बात कही।

जगह खाली होने पर रिसाल ने अपने भतीजे राजेंद्र के साथ फिर से कंपनी कमांडर रतनवीर से संपर्क साधा तो उसने सीधे-सीधे तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी।

इस बात की शिकायत रिसाल ने विजिलेंस विभाग को दी। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो मेवात के इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने तुरंत टीम गठित कर डीसी से रेड की परमीशन मांगी।
विज्ञापन


जिस पर डीसी ने तहसीलदार नूंह बस्तीराम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर रेड की स्वीकृति दे दी। टीम नंगली रोड स्थित होमगार्ड के ऑफिस पहुंच गई।

योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता रिसाल ने रंग लगे नोट कंपनी कमांडर रतनवीर सिंह को बतौर रिश्वत दिए। जैसे ही आरोपी ने नोट लिए तुरंत ही विजिलेंस की टीम ने उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी कंपनी कमांडर के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को बृहस्पतिवार के दिन अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें