फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बिजली और पानी मिलेगा भरपूर

Fri, 06 Mar 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर लोगों को बिजली पानी भरपूर मिलेगा। नगर निगम और बिजली विभाग ने अपने-अपने स्तर से पूरी तैयारियां कर ली है। नगर निगम द्वारा इमरजेंसी नंबर जारी किए गए है।
विज्ञापन


ताकि लोग जरूरत पड़ने पर टैंकर मंगवा सकें। साथ ही चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। यदि कहीं फाल्ट आता है तो कर्मचारी उसे  तुरंत ठीक कराएंगे।

बिजली-पानी की कटौती होली में कहीं रंग में भंग न कर दें इसके लिए अधिकारिया ने तैयारियां कर ली है। जहां नगर निगम चौबीस घंटे पानी की सप्लाई करेगा।

वहीं बिजली विभाग फाल्ट आने पर एक फोन पर कार्रवाई करेगा। नगर निगम के जलकल विभाग के जीएम आरपी वर्मा ने बताया कि होली के दिन सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक नियमित पानी की सप्लाई की जाएगी।

वहीं दोपहर एक से तीन बजे तक ओवर हैड टैंक से सप्लाई होगी। ताकि ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोगों को भी पानी प्रेशर से मिल सके। पानी के टैंकर हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। निगम ने सभी जोन के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


वसुंधरा जोन के लिए 7042894122 नंबर है। इसी प्रकार से मोहन नगर जोन के लिए 7042894126, विजयनगर जोन के लिए 7042894125, कविनगर जोन के लिए 7042894124 और सिटी जोन फर्स्ट के लिए 7042894127 नंबर है।

क्षेत्रवासी इन इमरजेंसी नंबर पर फोन करके टैंकर मंगवा सकते हैं। इधर बिजली विभाग के एसई एसबी यादव के मुताबिक होली पर चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। कोई भी फाल्ट आने पर उसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें