फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरबियों को तोहफा, छठ पूजा पर दिल्ली में छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा पर लगातार हो रही छुट्टी की मांग पर गौर करते हुए दिल्ली सरकार ने इस मौके पर एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकार ने छठ पूजा पर बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।
विज्ञापन


छुट्टी घोषित होने के बाद जहां छठ पूजा करने वाले लोगों में खुशी लहर तो वहीं राजनीतिक पार्टियां भी इसका फायदा उठाने में जुट गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां इसे अपने प्रयासों का नतीजा बता रही हैं।

बता दें कि प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार से छठ के मौके पर बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल से चर्चा के बाद अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन

छठ बना 'वोट फेस्टिवल'

वहीं, छठ पूजा को लेकर भाजपा के रुझान को देखते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा छठ पूजा को 'वोट फेस्टिवल' की तरह मना रही है।

दरअसल दिल्ली में चुनावों की संभावना को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूर्वांचल के करीब 40 लाख वोटों को भुनाने की कवायद में लगी हैं। कहा जाता है कि दिल्ली में कभी कांग्रेस का वोट बैंक रहे पूर्वांचल के लोगों के बीच अब भाजपा ने सेंधमारी शुरू कर दी है।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में पूर्वांचल के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। 2012 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चुनावों में भाजपा की जीत पर पूर्वांचल के लोगों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

नेताओं ने किया घाटों का दौरा

इसके पहले सोमवार को छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने के मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया व बीजेपी नेताओं ने एक साथ दौरा किया। मुख्य सचिव व दिल्ली बीजेपी के शीर्ष नेताओं के पहुंचने की खबर के साथ पूरा सरकारी अमला आईटीओ घाट पर पहुंच गया।

वहां पहुंचने पर पता लगा कि अभी भी घाटों पर सफाई व्यवस्था को लेकर काम चल रहा है। जिसे लेकर बीजेपी नेताओं ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा करने को कहा। बीजेपी नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद मनोज तिवारी, महेश गिरी, रमेश बिधूड़ी के अलावा अन्य नेता शामिल थे।

छठ घाटों की व्यवस्था देख रहा राजस्व विभाग के मंडलायुक्त ज्ञानेश भारती भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बीजेपी नेताओं तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर निगरानी रखने के लिए एसडीएम की तैनाती की गई है।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने गंदे पानी पर जरूर अफसोस जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें