फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सावधान! वारदात न कर दें अनजान

Fri, 06 Mar 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार पर अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, शहर में होली पर लूट और डकैती की ऐेसी कई वारदात हो चुकी हैं, जिनमें बदमाश होली खेलने या मिठाई देने केबहाने घर में घुसे और लूटपाट की। लिहाजा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


कई साल पहले होली पर सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में मिठाई देने केबहाने घर में घुसे लुटेरों ने डकैती डाली थी। परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।

इसी तरह कविनगर में दो घरों में लूटपाट की थी। लुटेरे चेहरे पर गुलाल लगाए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रह थी। होली खेलने के बहाने वे घर में घुसे थे। ये तो बानगी भर हैं।

हर साल होली पर इसी तरह कहीं न कहीं वारदात की जाती है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें