सूरजकुंड मेले में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग के एचआईवी जांच के स्टाल पर मंगलवार को 65 युवा जोड़ों ने जांच कराई।
केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, ये युवा जोड़े भविष्य में शादी करने पर विचार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं।
जांच के लिए सभी युवाओं की काउंसलिंग भी की गई है। एक फरवरी से शुरू हुए मेले में अब तक लगभग पांच सौ लोगों ने एचआईवी जांच कराई है। इनमें 211 अविवाहित युवक-युवतियां भी शामिल हैं।
आम तौर पर एचआईवी का सैंपल लेने के तीन घंटे बाद रिपोर्ट दी जाती है, लेकिन मेले के दौरान रिपोर्ट मात्र 10 मिनट में मिल रही है। काउंसलर ने बताया रिपोर्ट केवल जांच कराने वाले व्यक्ति को ही दी जा रही है।