फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी फिल्मों और गानों के लिए क्रेजी हैं ये श्रीलंकाई

Tue, 04 Feb 2014 06:51 PM IST
कुंदन तिवारी/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में अपनी गायकी का जादू बिखेरने आया श्रीलंका का एक ग्रुप भारतीय फिल्मों, उसके कलाकारों और गीत-संगीत का जबरदस्त फैन है।
विज्ञापन


यह बात अलग है कि ग्रुप के लोग हिंदी बोल नहीं पाते। श्रीलंका यूथ ग्रुप ने दर्शकों की फरमाइश पर जब आशिकी-2 का गीत ‘सुन रहा है ना तूं रो रही हूं मैं’ पेश किया तो एक पल तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि आखिर श्रीलंका वाले इतनी अच्छी तरह से हिंदी गीत कैसे गा लेते हैं

कलाकारों ने बताया कि वह लगभग सभी मशहूर हिंदी गाने गा लेते हैं, भले ही उन्हें हिंदी भाषा नहीं आती। अकॉर्डियन असेलर ने बताया कि उनका ग्रुप शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर की फिल्मों का फैन है।
विज्ञापन


ये लोग किसी न किसी न माध्यम से हिंदी फिल्मों के गाने सीख लेते हैं और भारत आने पर उन्हें गाते हैं। नई फिल्मों में सबसे ज्यादा चेन्नई एक्सप्रेस पसंद आई है। उसका लुंगी डांस गीत श्रीलंका में भी मशहूर है।

शाहरुख खान की फिल्मों को कभी भी ग्रुप देखना नहीं भूलता। उनके ग्रुप में असेलर अकॉर्डियन पर काम करते हैं। श्रीमॉल शेखर नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं। मेम मगर ढोल की तरह कांगो नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं और लांकिका व डायस मुख्य रूप से गाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें