थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पशु व्यापारी की पत्नी से हिस्ट्रीशीटर ने रेप किया। महिला का दावा है कि उसके साथ रेप किया गया जबकि पुलिस छेड़खानी का मामला बता रही है।
मामले में दो दिन तक पुलिस समझौते की कोशिश करती रही। पुलिस ने रेप के बजाय छेड़खानी में मामला दर्ज किया है।
महिला के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह मां के घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पिपलेड़ा का हिस्ट्रीशीटर मोमीन आ गया।