फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने बाइक सवार को टक्कर मार, 100 मीटर तक घसीटा

Sun, 16 Apr 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल साइट पर वायरल हुआ एक वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी, नोएडा के पदाधिकारी की दबंगई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-57 की रेड लाइट पर 7 अप्रैल को सफारी कार में सवार हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी ने न्यू अशोक नगर निवासी अमरनाथ झा की बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा, लेकिन सत्ता के नशे में चूर आरोपी बाइक को सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद उतरकर देखने के बाद कार स्टार्ट करके बाइक पर चढ़ाता हुआ फरार हो गया। एक शख्स ने इस घटना की वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आनन-फानन में चौड़ा गांव निवासी ललित चौहान की सफारी कार जब्त कर ली। इसका रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी 2017 को हुआ है। अमरनाथ ने 7 अप्रैल को सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

‘वाहिनी का स्टीकर व झंडा फर्जी’

noida car - फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सचिन चौहान ने बताया कि ऐसा कोई शख्स वाहिनी का सदस्य नहीं है। साथ ही, ऐसी कोई सफारी कार भी हिंदू युवा वाहिनी के किसी सदस्य के पास नहीं है। 

कार में लगा हिंदू युवा वाहिनी का स्टीकर व झंडा फर्जी है। हालांकि, पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि गाड़ी में स्टीकर फर्जी तरीके से लगाया गया है या नियम के मुताबिक।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें