फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने वेबसाइट चलाने वालों पर लगाया आरोप, खुला 75 लाख की ठगी का मामला

Sun, 16 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला ने वेबसाइट चलाने वालों पर लगाया आरोप, एसटीएफ की कार्रवाई के बाद से बंद किया गोरखधंधा   
अमर उजाला ब्यूरो      
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइक और क्लिक के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाली एक और वेबसाइट का नाम सामने आया है। एक महिला नेे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित वेबसाइट के ऑफिस पर 75 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उसने अपनेे परिचित, रिश्तेदार आदि लगभग 115 लोगों को इस गोरखधंधे में शामिल कर लिया। एसटीएफ द्वारा दूसरी कंपनी के बारे में खुलासे के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मोदी नगर निवासी मनीषा बेटे की पढ़ाई के लिए फिलहाल दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रही है। उसने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे के दोस्त के मामा गाजियाबाद और बुलंदशहर में रहते हैं।
विज्ञापन


बेटे के दोस्त के कहने पर वह उनके मामा के संपर्क आई। उन्होंने लाइक-क्लिक के गोरखधंधे में शामिल होने का उन्हें झांसा दिया। आरोपियों ने उससे 56 हजार रुपये जमा कराए और एक दिन में सात रुपये के हिसाब से 70 लाइक पर 490 रुपये देने का वादा किया।

शुरुआत में उसके खाते में रुपये भेजे गए। इसके बाद मनीषा एक के बाद एक अपने परिचित व रिश्तेदारों को इस गोरखधंधे में शामिल कर आरोपियों को रुपये भेजती रही। 1 फरवरी को जब एसटीएफ ने अनुभव मित्तल की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तो 8 फरवरी को इस कंपनी ने भी गोरखधंधा बंद कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मनीषा ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मनीषा ने एसएसपी और एसटीएफ को सारी जानकारी मुहैया कराकर कार्रवाई की मांग की है।      

रिश्तेदार और परिचित बना रहे दबाव      
मनीषा का कहना है कि आरोपियों के कहने पर उसने 115 लोगों को फर्जी कंपनी से जोड़ा था। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अब वे उस पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहे हैैं।

रुपये नहीं दे पाने के कारण लगातार उसके संबंध खराब हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मनीषा के साथ पहुंचे अनिल शर्मा ने बताया कि उनका भी लाखों रुपये इस गोरखधंधे में फंस चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें