पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बाराखंभा रोड स्थित कार्यालय में हमला करने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो बृहस्पतिवार को हुए हमले के समय विष्णु नीचे खड़ा था। जबकि इसके साथ आए पांच लड़के पीआईए के पांचवीं मंजिल स्थित दफ्तर गए और तोड़फोड़ की।
नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त जनित नरवाल ने बताया कि विष्णु गुप्ता को पूरे मामले में षड्यंत्र रचने, शांति भंग करने व दंगा करने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।