फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन की जगह दो दिन का होगा हिंदू कॉलेज का फेस्ट, प्रशासन और छात्रों ने बातचीत से निकाला बीच का रास्ता

Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद दो दिन फेस्ट आयोजित करने पर सहमति बनी है।दरअसल फेस्ट के अंतिम दिन डीजे नाइट में पाश्र्व गायिका सुनिधि चौहान अपनी प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज और छात्रों के बीच फेस्ट आयोजित करने को लेकर जारी विवाद थम गया है। अब कॉलेज में तीन दिन की जगह दो दिन (27 व 28 अप्रैल) को वार्षिक फेस्टिवल मीका आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे पहले प्रशासन छात्रों को केवल एक दिन फेस्ट आयोजित करने को कह रहा था। इसको लेकर बीते शुक्रवार व शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। छात्र तीन दिन फेस्ट आयोजित करने की बात पर अड़े थे।

विज्ञापन

बीते दो दिनों से छात्रों व प्रशासन के बीच इस बात का हल निकाला जा रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद दो दिन फेस्ट आयोजित करने पर सहमति बनी है। छात्रों का कहना है कि फेस्ट के दौरान डीयू के दिशा-निर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल फेस्ट के अंतिम दिन डीजे नाइट में पाश्र्व गायिका सुनिधि चौहान अपनी प्रस्तुति देंगी। 

 

इससे पहले भी एक सेलेब्रिटी के आने की संभावना है। मालूम हो कि बीते मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं के बाहरी लोगों द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। जिसके बाद डीयू प्रशासन ने कॉलेजों में आयोजनों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद हिंदू कॉलेज भीड़ न संभाल पाने का हवाला देते हुए फेस्ट को केवल एक दिन करने की बात कह रहा था। छात्रों का कहना था कि 26, 27 व 28 अप्रैल के फेस्ट के लिए दो महीने से तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें