फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच युवती को योग सिखाने के नाम पर कर दिया गंदा काम

Sun, 24 Sep 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
highway gang rape
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी के हौजखास में एक 26 वर्षीय फ्रांस की युवती को हिंदी का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने हिंदी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता हिंदी शिक्षक के घर पर ट्यूशन लेने जाती थी।
विज्ञापन


 

highway gang rape
आरोपी और हिंदी शिक्षक का नाम राम रचपाल है। युवती की शिकायत पर 9 सितंबर को यह कार्रवाई की गई। पीड़िता दक्षिणी दिल्ली के शाहपुरजट इलाके में लंबे समय से रह रही है। वह हिंदी सीखना चाहती थी।

इंटरनेट के जरिए उसे हिंदी शिक्षक राम रचपाल का नंबर मिला था। अगस्त महीने से उसने शिक्षक के सैदुलाजाब स्थित घर पर हिंदी ट्यूशन लेना शुरू किया था। 

 
विज्ञापन

डेमो पिक
पीड़िता का आरोप है कि पढ़ाने के बहाने शिक्षक उससे योग के नाम पर छेड़छाड़ करता था। सिनेमा देखने से लेकर रेस्त्रां में लंच-डिनर का ऑफर देता था। वहीं ये भी दावा करता था कि उसे योग में महारथ हासिल है।

पीड़िता का आरोप है कि 9 सितंबर को शिक्षक उससे जोर-जबरदस्ती करने लगा, किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली और फिर दोस्तों के कहने पर हौजखास पुलिस से राम रचपाल की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें