फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ अंतरंग हालत में मिली महिला, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सहम गए सब

Sun, 24 Sep 2017 07:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक महिला को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने अचानक ऐसा काम किया कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़िए महिला ने ऐसा क्या किया जिसके बाद लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की है। सरायमीर थाना इलाके के एक गांव में महिला को उसके प्रेमी के साथ भीड़ ने पकड़ लिया था। महिला और उसके प्रेमी को भीड़ ने अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। जिसके बाद महिला ने शर्म की वजह से दुपट्टे से फांसी लगा ली। 

पढ़ें:- प्रेमिका की बाहों में था पति, अचानक पहुंची पत्नी ने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत

बताया जा रहा है कि एक महिला की शादी करीब 15 साल पहले इस गांव में हुई थी। उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद महिला ने ससुराल में ही अपने मकान में एक छोटी से दुकान कर ली। जिसमें वो बिस्कुट, टाफी बेचती थी और अपना गुजारा कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
महिला के गांव के ही एक शख्स से अवैध संबंध भी हो गए। महिला और उसका प्रेमी कभी-कभी मुलाकात करते थे। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमी युगल को पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। 

पढ़ें:- प्रेमी के आगोश में निर्वस्‍त्र थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और कर दिया कांड

मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने महिला के प्रेमी को पकड़कर पास की एक ट्यूबवेल में बंद कर दिया। महिला को भी एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। इस बीच महिला ने शर्म की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचे मायके वालों ने बिना कोई कार्रवाई कराए महिला का शव ले लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें