फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश में हाईप्रोफाइल किडनैपिंग, बुजुर्ग को बेहोश कर फ्रिज में डालकर ले गया नौकर

Mon, 02 Sep 2019 09:58 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नौकर ने बुजुर्ग मालिक को किया किडनैप - फोटो : ani
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में 91 साल के एक बुजुर्ग को फ्रिज में रखकर अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप बुजुर्ग के घरेलू नौकर और उसके साथियों पर लगा है। दरअसल शनिवार रात को आरोपी किशन ने बुजुर्ग कृष्ण खोसला (91) और इनकी पत्नी सरोज खोसला (87) के खाने-पीने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। 
विज्ञापन


दोनों के बेसुध होने पर आरोपी ने घर से सवा लाख रुपये कैश और पांच-छह लाख रुपये के जेवरात समेटे। बाद में दोस्तों की मदद से आरोपी घर में रखा फ्रिज मिनी टेंपो में डालकर फरार हो गया। घर से कृष्ण खोसला गायब मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी किशन बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर ले गया है। 

रविवार सुबह सरोज के होश में आने पर वारदात का खुलासा हुआ। सीआर पार्क थाना पुलिस ने बेटे सुभाष खोसला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। फौरन आठ टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्र बुजुर्ग के साथ कुछ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्ण खोसला पत्नी के साथ एम-75, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में पिछले करीब दो सालों से किराए क मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। इनका एफ ब्लॉक में अपना मकान निर्माणाधीन है। इनके परिवार में पत्नी सरोज के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि दूसरे बेटे का खोसला एलईडी के नाम से अपना कारोबार है। 

बेटा माता-पिता से अलग पास में ही रहता है। कृष्ण यूएन से रिटायर हैं। पिछले करीब एक-डेढ़ साल से कृष्ण के यहां मूलरूप से बिहार का रहने वाला किशन घरेलू सहायक की नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात के समय किशन ने परिवार को खाने के अलावा चाय पीने को दी थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बेसुध हो गए। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे सरोज की आंख खुली तो उसने देखा कि घर का सामान फैला हुआ था। घर से कैश और जेवरात के अलावा एक फ्रिज और कृष्ण गायब हैं।

फौरन सरोज ने मामले की सूचना अपने बेटे सुभाष को दी। बाद में पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि देर रात को किशन पांच अन्य लड़कों के साथ एक मिनी टेंपो में फ्रिज लेकर जा रहा था। गार्ड चूंकि उसे जानता था इसलिए उसने फ्रिज के बारे में किशन से पूछा तो आरोपी ने बताया कि फ्रिज खराब है, वह इसे सही करवाले ले जा रहा है। 

गार्ड ने उसे जाने दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी किशन फ्रिज घर से कृष्ण को उसमें डालकर ले जाने के लिए ही ले गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह ने बताया कि अभी कह पाना मुश्किल है कि आरोपी ने बुजुर्ग का कहां छुपाया और वह फ्रिज में ही डालकर उन्हें ले भी गया है या नही। मामले की छानबीन जारी है। आठ टीमों को दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार रवाना कर दिया गया है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरे मिले खराब...

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। जिस मकान में कृष्ण रहते हैं, उसकी पार्किंग में एक कैमरा लगा हुआ है, वह भी खराब मिला है। इसके अलावा घर के आसपास लगे कैमरों में भी आरोपी कैद नही हुए हैं। वही सोसायटी के गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले हैं। पुलिस एम-ब्लॉक के आसपास लगे करीब 50 से अधिक अन्य सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है।

कृष्ण की अक्सर नौकर से होती थी हल्की बहस...

कृष्ण के परिजनों ने खुलासा किया है कि करीब एक डेढ़ साल पहले किशन को काम पर रखा गया था। वह परिवार के साथ दिल्ली के संगम विहार में रहता था। किशन घर का सारा काम करता था। एक परिजन ने बताया कि कृष्ण और किशन की अक्सर हल्की बहस हो जाती थी। 

कृष्ण किशन को कुछ काम बताते तो वह उसे करने में आना-कानी करता था। इसी बात पर कृष्ण उसे डांट भी दिया करता था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इसी गुस्से में तो आरोपी कृष्ण को अगवा कर नही ले गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घर से आखिर फ्रिज ही क्यों ले गया आरोपी...

घर से कृष्ण और फ्रिज के गायब होने की घटना ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। आखिर किशन को घर से कैश और जेवरात के अलावा फ्रिज ही क्यों ले जाने की जरूरत पड़ी। कहीं ऐसा तो नही कि पहले से योजना बनाकर किशन ने वारदात को अंजाम दिया हो। परिजनों का कहना है कि घर में रखा फ्रिज काफी बड़ा था। 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोस्तों से कहकर आरोपी ने मिनी टेंपो  मंगाया, इसके बाद बुजुर्ग को उसमें डाला और मौके से फरार हो गए। पुलिस किशन के मोबाइल की डिटेल निकलवाकर बाकी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें