दिल्ली में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। बीते 8 दिन के दौरान पंजीकृत कुल 1588 वाहनों में 671 ई स्कूटर और बाइक हैं। इस बार दोपहिया वाहनों ने ई-रिक्शा (620) को भी पछाड़ दिया है।
आठ 17 से 24 अक्तूबर के दौरान पंजीकृत वाहनों में 42 फीसदी से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हैं। इस दौरान 7 इलेक्ट्रिक बसें, 620 ई रिक्शा जबकि 113 ई कार्ट पंजीकृत किए गए। धनतेरस के मौके पर दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री होने से एक हफ्ते में ई वाहनों की अधिक बिक्री हुई है।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी और कम कीमत होने की वजह से इनकी बिक्री अधिक हो रही है। इस दौरान 101 ई कैब जबकि 33 ई कारें पंजीकृत हुई हैं।
दिल्ली सरकार की तरफ ईवी पॉलिसी के लागू होने के बाद से अगस्त तक 67 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। मार्च में रोजाना 155 वाहनों की औसत बिक्री हुई थी। पिछले आठ दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 198 तक पहुंच गया है।