फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कहने लगे परमानेंट करो वरना...

Tue, 14 Jan 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वादों का असर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी दिखने लगा है। फरीदाबाद की हाई पोलिमर लैब कंपनी के कर्मचारियों ने मैनजमेंट को नोटिस दिया कि अगर यहां काम करने वाले 700 लोगों को वह रेगुलर नहीं करती है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। ये 700 कर्मचारी फिलहाल में कांन्ट्रेक पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी के तीन प्लांट फरीदाबाद और पलवल में चल रहे हैं। हाई पोलिमर लैब के कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन को यह बता दिया है कि वह कंपनी की पॉलिसी से खुश नहीं हैं और अब वह तभी काम करेंगे जब उनकी मांगे मान ली जाएंगी।

मांगें नहीं मानने के सूरत में कर्मचारी यूनियन ने कहा कि इसके बाद 22 जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे और कंपनी के किसी भी प्लांट में कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा। प्रबंधन इस मांग से सकते में है और वह बातचीत के मूड में दिख रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक कंपनी के किसी भी अधिकारी ने इस पर कुछ भी बयान नहीं दिया है। लेकिन इतना तो तय है कि कर्मचारियों के तेवर देख कर लग नहीं रहा है कि वह किसी भी तरीके के वादों पर अब आने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें