पीठ ने कहा वकील से मिलने की अनुमति न देना उसे रिहाई का आधार नहीं हो सकता। जो भी हो जब अदालत ने आदेश पारित किया तो वकील वहां मौजूद था। एफआईआर आपके खिलाफ है, ऐसे किसी अधिकार का उल्लंघन नहीं हुआ है। आप ट्रायल कोर्ट के सामने जाएं, आपने यह याचिका क्यों दायर की है? जमानत आवेदन ट्रायल कोर्ट के समक्ष लंबित है।
यह था मामला
नीलम आजाद को 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा का उल्लंघन करने के आरोप में तीन अन्य आरोपियों सागर, मनोरंजन डी और अमोल शिंदे के साथ गिरफ्तार किया गया था। सागर शर्मा और मनोरंजन डी, सुरक्षा की तीन परतों को पार करने के बाद दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए और एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में रंगीन धुआं छिड़कते हुए, नीलम और अनमोल ने अपनी गिरफ्तारी से पहले समान गैस कनस्तरों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
उन्होंने महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करने के लिए घुसपैठ की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 452, 186, 353, 452, 153 और 34 के तहत आरोप लगाया है।