फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: वकीलों के खिलाफ बयान देने वाले पुलिस अधिकारियों के वीडियो की जांच करे केंद्र सरकार

Wed, 18 Nov 2026 12:30 PM IST
Vijay Singh Pundir गौरव बाजपेई, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार इस सामग्री की जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे। अदालत ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करने का निर्देश दिया है, जिनसे ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इंटरनेट पर प्रसारित उन वीडियो की जांच करे और उन्हें हटाने पर विचार करे, जिनमें दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ वकीलों के खिलाफ टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, एक अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा वकीलों के खिलाफ एके-47 के इस्तेमाल की धमकी देने का भी आरोप है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश उस जनहित याचिका ( पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए दिया, जो एसीपी मानस्वी वशिष्ठ के खिलाफ दायर की गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में उपलब्ध सामग्री सरकार को सौंपे।

पीठ ने कहा कि सरकार इस सामग्री की जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे। अदालत ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करने का निर्देश दिया है, जिनसे ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मामला वकीलों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कथित टिप्पणियों और धमकियों से जुड़ा है, जिस पर अदालत ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें