फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: धनशोधन मामले में हाईकोर्ट ने के. कविता की जमानत अर्जी की खारिज, ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mon, 01 Jul 2024 05:56 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

कविता ने ट्रायल कोर्ट के 6 मई के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की तरफ से दर्ज मामले और धनशोधन में ईडी के मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। 
विज्ञापन
बीआरएस नेता के. कविता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार व धनशोधन के मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कविता की जमानत संबंधी दोनों अर्जियों पर अपना आदेश 28 मई को सुरक्षित रख लिया था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को अपना फैसला सुनाया। 

कविता ने ट्रायल कोर्ट के 6 मई के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की तरफ से दर्ज मामले और धनशोधन में ईडी के मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। 
विज्ञापन


कोर्ट में कविता के वकील ने कहा कि मामले में 50 आरोपियों में से वह अकेली महिला हैं इसीलिए अदालत से उन्हें जमानत देने पर विचार करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें