हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को पूछा कि क्या वो अब भी केस चलाए रखना चाहते हैं, जबकि अब इसमें कुछ बचा नहीं है।
दरअसल केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उनपर ठोके गए मानहानि के मुकदमे में निचली अदालत द्वारा उन्हें जेल भेजने के फैसले के खिलाफ केस दायर किया है।
मुख्यमंत्री की दलील है कि इस मामले में बेल बॉन्ड न भरने पर कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
उनका कहना है कि बॉन्ड की अनिवार्यता की बजाए अदालत को उनके लिखित हलफनामे को मंजूर कर लेना चाहिए था।