नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. किरण वालिया ने केजरीवाल के इस क्षेत्र में फर्जी तरीके से मतदाता बनने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
अदालत ने केजरीवाल व चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने दोनों पक्षों को 4 फरवरी तक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका स्वीकार कर ली जाए।
प्रो. वालिया ने याचिका में सवाल उठाया है कि केजरीवाल जब यूपी के रहने वाले हैं, तो उन्होंने फर्जी तरीके से कैसे बीके दत्त कॉलोनी में स्वयं को मतदाता दिखाया है।