फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी-बेल्जियम कांड के बाद यहां हाई अलर्ट

Tue, 16 Dec 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी और बेल्जियम में बंधक संकट के बाद भारतीय राजधानी को हाई अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें ऐसे हालात से निपटने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही जिला पुलिस उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश भी जारी किए गए। हालांकि पुलिस आयुक्त ने हाई अलर्ट होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने मुताबिक, राजधानी की वजह से पुलिस हर वक्त अलर्ट पर रहती है। ऐसी घटना के होने के बाद इससे निपटने के उपायों पर विचार विमर्श कर एहतियाती कदम उठाए जाते हैं। पुलिस ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी पुलिस उपायुक्तों को अपने-अपने जिले में जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

सुरक्षा को देखते हुए गाड़ियों की तलाशी और इलाके में पीसीआर वैन की मुस्तैदी पर विशेष जोर दिया गया है। पुलिस को इलाके में लोगों के जुटने वाले जगहों पर नजर रखने के लिए कहा गया है और धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। खासकर सभी थाना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिया गया है। बार्डर इलाके में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की नियमित जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें