फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज तार की चपेट में आए भाई-बहन, झुलसे

Wed, 15 Apr 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने आए दो बच्चे छत पर खेलते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें नाजुक हालत में नीलम-बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गोच्छी गांव निवासी शम्सुद्दीन की बेटी की शादी 15 अप्रैल को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए शम्सुद्दीन के दो छोटे भाई शाहदरा दिल्ली निवासी मकसूद और मंसूर भी परिवार के साथ आए हुए हैं।

मंगलवार सुबह मकसूद की 12 वर्षीय बेटी सुमैया और चचेरा भाई (मंसूर का बेटा) फरहान (10) पड़ोसी की छत पर खेल रहे थे। छत के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है, इसकी जानकारी दोनों बच्चों को नहीं थी।
विज्ञापन


तार की तरफ गई गेंद को उठाने के प्रयास में सुमैया लाइन की चपेट में आ गई। सुमैया को तार में उलझा देख फरहान उसे बचाने लगा और खुद भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों भाई बहन बुरी तरह झुलस गए। छत पर खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों का आरोप है कि फोन करने के बावजूद बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद नहीं की। किसी तरह दोनों बच्चों को निकाल कर इलाज के लिए पहुंचाया गया। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें