वसंतकुंज इलाके के वसंत स्क्वायर मॉल में शुक्रवार रात हीरो मोटो कॉर्प के जोनल इंचार्ज को महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते हुए पीड़िता के पति ने पकड़ लिया।
बाद में आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तारी का विरोध करने पर जोनल इंचार्ज के दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला परिवार के साथ नेबसराय इलाके में रहती है।