फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो होंडा चौक पर रुकी फ्लाईओवर की रफ्तार, कम पड़ी जमीन

Sun, 25 Oct 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर में एक और रुकावट आड़े आ गई है। चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए निर्धारित की गई जमीन कम पड़ गई है।
विज्ञापन


इसके लिए एनएचएआई के कहने पर हुडा ने हीरो कंपनी से अतिरिक्त जमीन की मांग की है। एनएचएआई अधिकारी फ्लाईओवर निर्माण के प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

लेकिन, फ्लाई ओवर के लिए हीरो कंपनी के साइड जगह कम पड़ने पर अतिरिक्त जमीन की मांग की गई है। इस संबंध में एनएचएआई अधिकारियों ने हुडा को पत्र लिखकर हीरो कंपनी से अतिरिक्त जमीन दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


हुडा अधिकारियों के अनुसार, एनएचएआई की ओर से हीरो कंपनी की साइड करीब ढाई फुट चौड़ी और करीब 60 मीटर लंबाई तक अतिरिक्त जमीन की मांग की गई है। जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नवंबर में कार्य शुरू करने का लक्ष्य

हुडा प्रशासक अनिता यादव के मुताबिक फ्लाईओवर के निर्माण में कुछ और जगह की जरूरत है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से जमीन मांगी गई है।

हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने के लिए नवंबर 2014 से काम शुरू कर अप्रैल 2017 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लेकिन बार-बार रुकावटें आने से फ्लाईओवर निर्माण का काम भी पिछड़ता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें