फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, 'आप' ने शेयर किया वीडियो

Sat, 30 Mar 2024 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आप के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों के मुलाकात हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि 'झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी सुनीता केजरीवाल से से उनके आवास पर मिलीं।

जो तानाशाह सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी के बावजूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं'।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हमने साथ लड़ने का फैसला किया है: कल्पना सोरेन

मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि जो घटनाक्रम दो महीने पहले झारखंड में चला, वही अब दिल्ली में चल रहा है। साथ ही कल्पना सोरेन ने कहा कि 'मेरे पति हेमंत सोरेन की तरह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है। मैं सुनीता केजरीवाल जी से मिली और हमने फैसला किया कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें