फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्री के कार्यक्रम में न पहुंचने की लाचारी पर ड्रीम गर्ल ने जताया दुख

Sun, 13 Mar 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेमा मालिनी
विज्ञापन
शुरू होने से पहले ही विव‌ादों में आया विश्व सांस्कृतिक महोत्सव अपनी भव्यता को लेकर इतना ज्यादा सुर्खियों में है कि उसमें न पहुंच पाने का बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को बहुत दुख है।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज ट्वीट कर विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में न शामिल हो पाने का खेद जताया और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को इस विशाल महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी।

‌यमुना के बाढ़ क्षेत्र पर आयोजित हुए विश्व सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होने से पहले ही पर्यावरण समस्याओं को लेकर चर्चा में था। कई पर्यावरणविदों ने इस कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी आपत्ति जताई थी और कहा गया था कि 35 लाख लोगों के शामिल होने पर यमुना के अ‌स्तित्व को खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें खेद है कि भयंकर ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण मैं विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में नहीं पहुंच पाई। यह एक अद्भुत शुरूआत है जो आज से पहले कभी नहीं किया गया। My great regret-bec of the horrible traffic jam, I cld not attend the World Culture fest.Such a wonderful initiative, never attempted before — Hema Malini (@dreamgirlhema) March 13, 2016

उन्होंने आगे लिखा कि श्री श्री रविशंकर को सलाम है इतना भव्य प्रयास करने के ‌लिए जिससे विश्व की सभी संस्कृतियां एक साथ एक मंच पर तीन दिनों के आईं। Hats off to SriSri for ths wonderful attempt to integrate all cultures of the world in one massive prog spread over 3 days — Hema Malini (@dreamgirlhema) March 13, 2016

बता दें कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता शामिल हुए। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फणनवीस भी इस लिस्ट में शुमार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें