फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा सड़कों का हाल, जगह-जगह हुआ जलभराव

Mon, 03 Sep 2018 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

साइबर सिटी में सोमवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस भी ट्रैफिक संभालने के लिए मुस्तैद हो गई। लेकिन बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। हाईवे किनारे भी जलभराव होने से ट्रैफिक सेवा प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जाम की नौबत नहीं आने दी। 

विज्ञापन


देर शाम भी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर मौसम को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने क्रेन और ट्रैफिककर्मी को मोर्चा संभालने के लिए खड़ा कर दिया था। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कम बारिश हुई। सेक्टर-88 बी में बारिश के दौरान एक पेड़ गिरा, लेकिन इसकी चपेट में कोई नहीं आया। 

बारिश की पानी जगह-जगह जमा रहा। सड़कों पर जलभराव की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को 5.2 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन से आसमान के ऊपरी परत में अधिक दबाव होने के कारण यह बारिश हुई है। बारिश के बाद प्रशासन को दोबारा से होंडा चौक की चिंता सताने लगी थी, लेकिन एक घंटे के बाद ही बारिश रूकने से राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हुई गिरावट, मौसम रहा सुहावना

पानी निकलने के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह जलभराव से परेशानी हुई। कई सेक्टरों के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा रहा। नियमित सफाई का दावा करने वाले नगर निगम की पोल भी खुलती दिखी। 

सबसे अधिक परेशानी हंस एंक्लेव के सामने, सब्जी मंडी, सेक्टर 10 की ओर से आने वाली सर्विस रोड पर हुआ। दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे कई जगहों पर पानी भर गया। बारिश के दौरान बाइक सवारों के खड़ा होने के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुई, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बनी। 

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के तापमान में 04 डिग्री से अधिक गिरावट हुई। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। आसमान में हल्के बादल की वजह से धूप का असर भी कम रहा। मौसम विभागकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें