फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में आज भी झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

Sun, 02 Sep 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश जारी है। सुबह-सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में आज बारिश हुई। हालांकि बारिश धीमी है। सुबह से ही आसमान में अंधेरा छाया है। बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान, रिंग रोड, आरके पुरम, साउथ एवेन्यू, मोतीबाग, लुटियन जोन समेत कई इलाकों में पानी भरा है।

मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

 


 
Trending Videos

rain in delhi ncr
राजधानी में शनिवार सुबह को भी दो घंटे की झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जगह-जगह जलभराव ने नगर निगम और सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी। 

कई जगहों पर वाहनों के फंसने से लंबा जाम लग गया। 40 से ज्यादा लालबत्तियां खराब हो गईं। स्कूल, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए निकले लोगों को सड़कों पर जलभराव और जाम का सामना करना पड़ा। पीक ऑवर में यह समस्या और भी जटिल हो गई। मौसम विभाग ने 23.2 मिमी. बारिश दर्ज की है।

 यमुना बाजार में सवारियों से भरी एक क्लस्टर बस व अन्य वाहन पानी में फंस गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। राजधानी में कई अन्य स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाने से गलियां तालाब बन गईं। 

मॉनेस्ट्री इलाके में घरों और मंदिर में पानी घुस गया। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश में डीटीसी बसों व निजी वाहनों के खराब होने से स्थिति बदतर हो गई। 
विज्ञापन

rain in delhi ncr
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक पालम में 7.6 मिमी, लोदी रोड पर 18.1, रिज क्षेत्र में 21.2 और आयानगर में 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन इलाकों में लगा जाम    
आईटीओ, आश्रम, आनंद विहार, लाजपतनगर के अलावा, चिल्ला बॉर्डर इलाके में भीषण जाम लग गया। पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर कड़कड़डूमा से लेकर लक्ष्मी नगर और आईटीओ तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

मुख्य सड़कों पर जलभराव के अलावा संपर्क मार्गों पर भी पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली इलाके में स्थित मिंटो रोड पर जलभराव के चलते सारे वाहन रोक दिए गए। 

सड़कों पर पानी भरने से ओखला रोड, जामिया नगर, संगम विहार, खानपुर, पुल प्रह्लादपुर, सरिता विहार आदि इलाकों में भी भीषण जाम लग गया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें