फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावड़ू में बड़े क्राइम की आशंका, 700 जवान तैनात

Fri, 20 Jun 2014 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात में अवैध खनन व डंपरों पर लगाम कसने के लिए आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 700 जवानों को तैनात कर दिया गया है। यही नहीं 300 होमगार्ड भी जल्द ही नूंह और तावडू में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेवात क्षेत्र में अवैध खनन तथा ढ़ुलाई पर सख्ती से अकुंश लगाने के लिए पूरी बटालियन तैनात कर दी गई है।

मेवात के पुलिस अधीक्षक  सिमरदीप सिंह को इस बटालियन का कमांडेटनियुक्त किया गया है। होम गार्ड के जवान वहां स्थायी रूप से तैनात रहेंगे। वह फिलहाल भौंडसी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अवैध खनन से निकलने वाले माल को किसी भी सूरत में सड़क पर नहीं आने दिया जाएगा। क्रशर जोन से माल लेकर निकलने वाले ट्रकों पर बारकोड व होलोग्राम वाले स्टीकर लगाए जाएंगे और कागजों पर मुहर लगाई जाएगी।

हर दिन अलग-अलग रंग के स्टिकर ट्रक पर चस्पा किए जाएंगे। जिन ट्रकों मे ये चीजें नहीं होंगी उन्हें अवैध माना जाएगा और उन पर भारी जुर्माना किया जाएगा। यही नही क्रशर मालिकों से भी कहा जाएगा कि वे चोरी का पत्थर लेना बंद करें।

पुलिस द्वारा नकली ग्राहक बनाकर उस क्षेत्र में भेजे जाऐंगे और यदि चोरी का पत्थर लेते पकड़े गए तो सीधा क्रशर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बरती जाएगी सख्ती
-जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा, चाहे वह किसी विभाग या रैंक का हो, उसे हवालात में डाला जाएगा
-सोहना थाने का पूरा स्टाफ बदला जाएगा और वहां पर स्वच्छ छवि के पुलिस कर्मियो को लगाया जाएगा
-डंपरों की ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी
-डंपर व ट्रक के आगे-पीछे तथा साइडो में सही ढंग से-नंबर प्लेट लगी होनी अनिवार्य
-कोई भी चालक कम आयु का नही होना चाहिए
-यह अभियान महीने या 20 दिन के लिए नही बल्कि निरंतर जारी रहेगा
-डंपर की गति 50 किमी प्रति घंटा से अधिक न हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें