दिल्ली के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की इमारत में भीषण आग लग गई जिसपर अब काबू पा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार छह मंजिला इमारत में ये आग रात एक बजे लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि धीरे-धीरे इसने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी वजह से पूरी इमारत खाक हो गई।
इस भीषण आग में म्यूजियम में रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की 35-40 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमारत के बाहरी हिस्से में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया।
बचाव कार्य में दमकल विभाग के 5 कर्मचारी घायल हुए हैं। दमकल कर्मियों के अनुसार ये आग इमारत के ऊपरी हिस्से से लगी और धीरे-धीरे इसने पूरी इमारत को ही अपनी जद में ले लिया। गौरतलब है कि इस म्यूजियम के करीब ही फिक्की ऑडिटोरियम और एके बिरला ऑडिटोरियम मौजूद हैं।
WATCH: Fire which broke out at Delhi's Natural History Museum at around 2 am today morning (earlier visuals)https://t.co/ygh6K86G4Y
— ANI (@ANI_news) April 26, 2016