फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट पहुंचे 1 लाख लोग, कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसी एंबुलेंस

Tue, 02 Jan 2018 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंड‌िया गेट जाने वाली सड़कों पर लगा जाम फंसी एंबुलेंस - फोटो : ani
विज्ञापन

साल का पहला दिन होने के चलते आज दिल्ली के लगभग 1 लाख लोग इंडिया गेट पर पहुंचे हैं, ऐसे में इंडिया गेट जाने वाली सभी सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नए साल पर लोग बड़ी संख्या में इंडिया पर घूमने जाते हैं। ऐसे में ट्रै‌फिक पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि आज करीब 1 लाख लोग वहां पहुंचेंगे और ट्रैफिक जाम लग सकता है।
विज्ञापन


अब ट्रैफिक जाम की वजह से इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते पूरी तरह जाम हो गए हैं और इसी में एक एंबुलेंस भी फंस गई  है।

द‌िल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीड‌िया के माध्यम से लोगों से गुजारिश की है कि वह इंडिया गेट जाने वाली सड़कों से बचें और कोई दूसरा रूट लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचे वरना जाम में फंसना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वहीं घंटेभर से भी ज्यादा समय से जाम में फंसे लोग जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हैं वह सड़क की बजाय मेट्रो का रुख कर रहे हैं।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें