न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में 46.3, पालम में 45.8 व लोदी रोड में पारा 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जबकि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सबसे अधिक नजफगढ़ में तापमान 47.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
बूंदाबांदी व आंधी के आसार
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी व आंधी के भी आसार हैं। हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। दिनभर लू की स्थिति रहेगी। 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। 19 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री के बीच रह सकता है।